- Hindi News
- एक की छाती में, दूसरे की टांग पर लगी गोली
एक की छाती में, दूसरे की टांग पर लगी गोली
हरियाणा सीमा के नजदीक पंजाब के गांव खेलन के नजदीक गैंगवार के चलते शनिवार शाम हुई फायरिंग में एक गैंग के दो सदस्य गोली लगने से गंभीर रुप से जख्मी हो गए। फायरिंग के पीछे बराड़ा के नजदीक घोया थंबल ग्रुप का हाथ बताया गया है जिसमें भुप्पी राणा ग्रुप के दो सदस्य जख्मी हुए। दोनों पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक खाली और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। जानकारी मुताबिक हादसा करीब चार बजे हुआ। बीआर ग्रुप का प्रमुख भुप्पी राणा पुत्र करम सिंह वासी जोधपुर अपने साथी जगदीश पुत्र लाखन वासी रजापुर, अमृतसर से दिनेश और लखविंदर सिंह के साथ डस्टर गाड़ी में जोधपुर लौट रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर उन्हें दो मोटरसाइकलों पर सवार चार युवक संदिग्ध हालात में खड़े दिखे।
शक होने पर जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी और उतरकर भागने को हुए तो चारों युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दीं। वह किसी तरह खेतों में भागे परंतु इस बीच एक गोली लखविंदर की छाती और एक गोली दिनेश की टांग में लगी। फायरिंग के बाद मोटरसाइकल सवार मौके से अंबाला की ओर फरार हो गए। बाद में भुप्पी राणा उसी डस्टर में घायलों को लेकर पीजीआई पहुंचा और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
भुप्पी राणा ने अपनी गाड़ी रोकी। वे भागने को हुए तो चारों युवकों ने गोलियां चलाईं। एक गोली लखविंदर की छाती और एक गोली दिनेश की टांग में लगी।
भुप्पी राणा अपने साथी जगदीश, दिनेश और लखविंदर के साथ डस्टर गाड़ी में जोधपुर लौट रहे थे। रास्ते में चार युवक संदिग्ध हालात में खड़े दिखे।
सूचना मिलने पर डेराबस्सी के एसपी अनिल शर्मा, हंडेसरा के एसएचओ भारतभूषण, लालडू एसएचओ महेश सैनी के अलावा हरियाणा में महेश नगर, रायपुर रानी और अंबाला के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे। एसपी अनिल शर्मा के अनुसार पुलिस ने मौके से .315 बोर का खाली और 7.65 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया है। गाड़ी देखकर पता चलेगा कि गोलियां उस पर भी लगी या नहीं। फिलहाल, गाड़ी समेत घायल पीजीआई में है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले जीरकपुर के भबात गांव के मुशताक की बराड़ा के नजदीक मोनू राणा ग्रुप ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस केस में भुप्पी राणा और मोहित कुमार नामक युवक गवाह नामजद हैं। फायरिंग उन्हें ही निशाना बनाने के लिए घोया थंबल ग्रुप के सदस्यों ने की जिसमें भुप्पी राणा ने बताया है कि मोनू राणा भी शामिल था। फिलहाल, भुप्पी राणा के बयान और घायलों का पता लेने के बाद इरादा कतल आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
{डस्टर कार में सवार थे भुप्पी समेत चार युवक
{गोली लगने से दो गंभीर जख्मी, पीजीआई भर्ती