- Hindi News
- रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पर 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़, रेप का आरोप
रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पर 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़, रेप का आरोप
एकमहिलाने पंजाब पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर 11 साल की बेटी से छेड़छाड़ और रेप का आरोप लगाया है। बच्ची को मेडिकल के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। माहीवाला गुरुद्वारा की निवासी बच्ची की मां नजमा के तीन बेटियां एक बड़ा बेटा सलीम है। उसने बताया कि गांव डेरा जगाधरी में 63 वर्षीय रिटायर्ड इंस्पेक्टर अब्दुल रशीद गांव में एक मस्जिद का निर्माण कर रहा है जहां सलीम मजदूरी कर रहा है। उसने करीब तीन हफ्ते पहले सलीम की छोटी बहन को यह कहते हुए अपने घर रख लिया कि उसकी पढ़ाई लिखाई का खर्च भी वह करेगा।। बच्ची ने अपनी बड़ी बहनों को बताया कि अब्दुल की हरकतें ठीक नहीं है। पीड़िता ने बताया कि अब्दुल ने घरवालों को कुछ भी बताने की धमकी दी थी। बच्ची की मां नजमा के अनुसार अब्दुल की नजर शुरू से ठीक नहीं थी, लेकिन केवल उसकी बीमार प|ी की वजह से उसके घर छोड़ने को राजी हुई थी। अब पता चला है कि बच्ची को तीन हफ्तों में ज्यादातर दिन स्कूल नहीं भेजा गया।
आरोपी अब्दूल ने कहा कि उसे बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है। अब्दुल की प|ी शाहीना प्रवीन ने भी कहा कि वह अपने बच्चों की तरह बच्ची को पाल रही थी। उधर, थाना प्रभारी गुरजीत सिंह के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म के आरोप खारिज हुए हैं। फिलहाल, अश्लील हरकतें और छेड़खानी के आरोप में अब्दुल रशीद पर आईपीसी 354 के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।