पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़, युवक पर केस

युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़, युवक पर केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी | गांवभांखरपुर में एक युवती के घर के बाड़े में घुसकर उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने इसी गांव के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को दी शिकायत में धर्म सिंह की बेटी ने पहले भी शिकायत की थी कि गांव के कुलदीप सिंह उर्फ शंटी के साथ बहुत पहले अच्छी बातचीत थी। उसका बुरा चाल चलन देख उसने दूरी बनाई। बावजूद इसके कुलदीप उसे तंग परेशान करता रहा। शुक्रवार को वह उसके घर में पशुओं के बाड़े में घुस आया और उससे छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने वह भाग निकला। पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ आईपीसी 451 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है।