पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के बहाने निकायों को घर बैठे टैक्स रिकवरी

चुनाव के बहाने निकायों को घर बैठे टैक्स रिकवरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
म्युनिसिपलचुनाव के बहाने सबडिवीजन की जीरकपुर, डेराबस्सी लालडू सहित तीनों निकायों को टैक्स रिकवरी के लिए घर घर जाकर पसीना बहाना नहीं पड़ रहा था। मयुनिसिपल स्टाफ को उनके कार्यालय यानी घर बैठे ही लाखों की टैक्स रिकवरी होने लगी है। उनका 31 मार्च का रिकवरी टारगेट आसान हो गया है। दरअसल, चुनाव लड़ने के इच्छुक या उनके प्रपोजर के तौर पर सैकड़ों की तादाद में लोग नामांकन से पहले अनिवार्य एनओसी एनडीसी लेने के लिए खुद खुद अपना लंबित टैक्स पूछकर उसे मौके पर ही जमा कराने लगे हैं। बीते चार दिनों में ही जीरकपुर, डेराबस्सी लालडू में लाखों की रिकवरी दर्ज की गई है।

डेराबस्सी में चुनाव लड़ने से पहले जरुरी एनओसी, एनडीसी के लिए अप्लाई करते हुए लोग।

डेराबस्सी, जीरकपुर लालडू निकायों में सैंकड़ों की तादाद में जारी हुए फार्म फीस भरने के बाद डेढ़ सौ से अधिक एनओसी में कन्वर्ट हो चुके हैं परंतु नोटिफिकेशन आने के बाद ही आवेदकों को जारी किया जाएगा। डेराबस्सी के एएमई शैली गर्ग के अनुसार एनओसी एनडीसी के बहाने ही सही, नगर परिषद को घर बैठे रिकवरी प्राप्त होने लगी है। अब तक करीब 400 फार्म आवेदकों को जारी किए जा चुके हैं और उनमें से आधों ने लंबित निकाय शुल्क चुकाना शुरु कर दिया है। बीते चार दिनों में ही विभिन्न शुल्कों के तौर पर एक लाख 35 हजार रुपए जमा किए जा चुके हैं। ऐसा होने से 31 मार्च तक उनका पूर्ण रिकवरी का टारगेट और आसान हो गया है। जीरकपुर के ईओ परमिंदर सराओ के अनुसार 100 से अधिक फाॅर्म जारी किए जा चुके हैं और एनओसी तैयार की जा रही हैं जबकि लालडू नगर पंचायत के ईओ अशोक पथरिया ने कहा कि 50 के करीब फार्म जारी किए गए हैं और फीस जमा होने के बाद उनकी एनओसी तैयार की जा रही है।

उल्लेखनीय है हलके के तहत तीनों निकायों में 67 म्युनिसिपल वार्डों पर चुनाव सरगर्मियां एकाएक बढ़ने लगी हैं। इनमें जीरकपुर के तहत 31, डेराबस्सी के तहत 19 लालडू नगर पंचायत के तहत 17 वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए सैंकड़ों लोग अपने दावेदारी जता रहे हैं। चुनाव लड़ने से पहले संबंधित नगर निकाय से जरुरी नो ऑब्जेक्शन सर्टीफिकेट(एनओसी) और नोड्यू सर्टीफिकेट(एनडीसी) लेना जरुरी होता है। इसके लिए दावेदार के पति या प|ी के नाम निकाय की तरफ वाटर, सीवरेज बिल, नक्शा फीस, दुकानें किराया, प्रापर्टी टैक्स, कोर्ट केस इत्यादि की कोई भी देनदारी लंबित नहीं होनी चाहिए। यदि देनदारी लंबित हो तो उसे चुकाने पर ही एनओसी एनडीसी जारी किए जाते हैं अन्यथा संबंधित व्यक्ति चनाव के लिए अयोग्य हो जाता है। यह फार्म लेने वाले चुनावी इच्छुक लोगों में युवा वर्ग की संख्या आधे से भी अधिक है। डेराबस्सी नगर परिषद से छुट्टी वाले दिन भी कार्यालय से फार्म जारी होते रहे।