फोन काॅल चलती रही, उधर पति दम तोड़ गया
पति-प|ीकेबीच फोन पर आखिरी बातचीत मौत के साथ ही खत्म हुई। इधर, मोबाइल पर काॅल चलती रही, उधर बात करते-करते पति दम तोड़ गया। डेराबस्सी के वार्ड-6 में मंगलवार सुबह घर में कूलर का करंट लगने से 32 साल के अंशुज कौशिक की मौत हो गई। हादसे के दौरान वह मायके गई अपनी प|ी से फोन पर बात कर रहा था।
बरवालारोड पर स्थित फैक्ट्री में काम करता था अंशुज:
अंशुजमूल रूप से जिला मुजफ्फरनगर में श्यामली के रहने वाले थे और मोरनी वाले कुंए के नजदीक किराए के मकान में रह रहे थे। वह बरवाला रोड पर स्थित इंडस्विफ्ट फैक्ट्री में शिफ्ट इंचार्ज थे। फैक्ट्री के एचआर मैनेजर अतुल चौबे ने बताया कि अंशुज तीन दिन से छुट्टी पर थे। उसके पिता, भाई जीजा घर आए हुए थे। उनके लौटने पर वह प|ी से फोन पर बात कर रहा था। इस बीच एयर कूलर के संपर्क में गया और जोरदार करंट लगा। वह फर्श पर गिरा। इस बीच फोन काॅल चलती रही।
अंशुज के घरवाले मिलकर लौट रहे थे
अंशुजकी चीख के बाद दर्द से कर्राहने की आवाज सुन उसकी प|ी ने लौट रहे ससुर जेठ को फोन किया जो कार में अभी अंबाला कैंट ही पहुंचे थे। वह तुरंत वापस लौटे तो अंशुज बेहोश था। जैसे ही अंशुज की हालत के बारे में उसके घरवालों और ससुराल वालों को पता चला तो उनको कुछ समझ में नहीं आया कि ऐसे हालात में क्या किया जाए। घरवाले उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत करार दिया। इस पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद घरवालों के हवाले कर दिया। श्यामली लौट रहे पिता समेत रिश्तेदारों को अंशुज का शव भी एंबुलेंस में साथ ले जाना पड़ा। अंशुज अपने पीछे विधवा के अलावा दो बेटे छोड़ गया है। बड़ा बेटा 2 साल का है और छोटा 6 महीने का।