पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक यूनियन: कैशियर के बाद अब उपप्रधान ने भी दे दिया इस्तीफा

ट्रक यूनियन: कैशियर के बाद अब उपप्रधान ने भी दे दिया इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबडिवीजनकीसबसे बड़ी पुरानी बस्सी मुबारिकपुर ट्रक ऑप्रेटर्स यूनियन के कैशियर के बाद उपप्रधान द्वारा भी पद से इस्तीफा देने पर युनियन की मैनेजमेंट पर संकट फिर गहरा गया है। सबसे अधिक 190 मतों से निर्वाचित जसबीर सैनी उर्फ राजू ने मंगलवार को युनियन प्रधान के पास अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

बता देें कि अदालत के निर्देशों से जून, 2013 में हुए युनियन के प्रधान, उपप्रधान कैशियर पद के लिए चुनाव हुए थे। इनमें बलदेव रुड़की को प्रधान, जसबीर सैनी उपप्रधान हरबंस लाल दो साल के लिए कैशियर चुने गए थे। कैशियर ने हरबंस ने दो महीने बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि सवा साल बाद आब जसबीर राजू ने भी इस्तीफा दे दिया।

जसबीर ने बताया कि वह युनियन के कामकाज ट्रक ऑप्रेटर्स को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे, इसलिए इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की प्रति उन्होंने बैंक एवं प्रधान को सौंप दी है। बहरहाल, ट्रक युनियन की मैनेजमेंट प्रधान बलबीर सिंह रुड़की ही एकमात्र निर्वाचित सदस्य रह गए हैं।