पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धामी शर्मा को भाजपा ने किया आउट

धामी शर्मा को भाजपा ने किया आउट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुदामिला, विसाले सनम.. .. .. कुछ ऐसा ही हश्र कांग्रेस, फिर शिवसेना छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए धामी शर्मा का हुआ। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा के संवाद सेल के मीडिया प्रभारी पद से बाहर कर दिया गया है। यह पत्र पंजाब भाजपा संवाद सेल के प्रदेश कन्वीनर राजेश कुमार गर्ग ने 16 अगस्त को भाजपा संवाद सेल के कन्वीनर बृजेश मौदगिल के नाम जारी किया। पत्र में कहा गया है कि धामी शर्मा जिनके पास संवाद सेल, पंजाब की मीडिया की जिम्मेदारी दे रखी है को तुरंत प्रभाव से पद छुड़वाया जाता है। यह निर्णय धार्मी शर्मा की पार्टी विरोधी नीतियों के स्वरूप हाईकमान से सलाह करने के बाद लिया गया है। साथ ही पत्र को मीडिया को जारी करने का बृजेश मौदगिल को निर्देश दिया गया। बता दें धामी शर्मा लेबर ठेकेदार धामी शर्मा करीब दो साल तक कांग्रेस की इंटक के पदाधिकारी थे। बीते साल कांग्रेस छोड़ शिवसेना हिंदुस्तान में शामिल हो गए। कुछ महीने पहले शिवसेना छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। 27 अगस्त को ट्रैफिक जाम लगाने पर लालडू पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। भाजपा के संवाद सेल सहित हलके से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत करते हुए देर से लिया गया सही फैसला करार किया है।