पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 60 लाख के विकास कार्यों का रखा नींव पत्थर

60 लाख के विकास कार्यों का रखा नींव पत्थर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलकाविधायकमुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने डेराबस्सी हलके के अंदर बिजली सप्लाई पर सुधार कार्यों के तहत 42 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। नजदीकी गांव मुबारिकपुर मीरपुर में 60 लाख रुपए के विकास कार्योंं का नींव पत्थर रखने के बाद पत्रकारों से बात करते हलका विधायक ने बताया कि वर्ष 2013-14 के दौरान डेराबस्सी ब्लाॅक में पड़ते 74 गांवों में देहाती विकास फंड के तहत 2 करोड़ 9 लाख रुपए खर्च किए हैं।

इस दौरान गांव की गलियों, नालियों को पक्का किया गया। इस स्कीम के तहत गांव सरसिणी, सितारपुर साध नगर में धर्मशाला का निर्माण किया गया। इसके अलावा कंडी एरिया स्किम के तहत ब्लाॅक डेराबस्सी के 65 गावों में अलग अलग विकास कार्योंं पर 2 करोड 45 लाख रुपए खर्च किए गए हैं इन गांवों में गलियों नालियों के अलावा गांव कुरली में धर्मशाला का निर्माण किया गया है गांव अमलाला में पुलिया के निर्माण पर 20 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने आगे जानकारी देते बताया कि गांवों में 13वें वित्त कमीशन के तहत 68 गांवों में गन्दे पानी के निकास के लिए 1 करोड़ 23 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इस अवसर पर एनके शर्मा के राजनितिक सलाहकार कृष्णपाल शर्मा, मार्केट कमेटी डेराबस्सी के चेयरमैन मानविन्द्र टोनी राणा, परिषद के अधिकारी राजेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, अकाली नेता सुरेन्द्र जैन, सुरमुख सिंह खेडी प्रधान पंचायत यूनियन डेराबस्सी, कमलमनजीत राधव पूर्व वाइस चेयरमैन ब्लाक समिति डेराबस्सी, पूर्व सरपंच चांद राणा मुबारकपुर, शशी राणा मुबारकपुर सहित भारी संख्या में मीरपुर मुबारिकपुर के लोग उपस्थित थे।

एनके शर्मा ने कहा कि डेराबस्सी ब्लॉक में पड़ते गांवों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। फोटो: भास्कर