- Hindi News
- ग्रीन वर्ल्ड क्लब डेराबस्सी ने ब्लड डोनेशन कैंप लगवाया
ग्रीन वर्ल्ड क्लब डेराबस्सी ने ब्लड डोनेशन कैंप लगवाया
डेराबस्सी | ग्रीनवर्ल्ड क्लब डेराबस्सी द्वारा स्थानीय सैनी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डेराबस्सी हलका विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की और अन्य विशेष मेहमानों रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर उन्हे सम्मानित किया। उन्होंने क्लब द्वारा किए इस लोक भलाई कार्य की भरपूर प्रशंसा की क्लब को 21 हजार रूपए की वित्तिय सहायता प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर समाजसेवी राहुल कौशिक मुबारकपुर बतौर विशेष मेहमान शिविर का रस्मी उद्घाटन किया क्लब को 11 हजार रूपए की वित्तिय सहायता प्रदान की। सैक्टर 32 के सरकारी अस्पताल से आई डाक्टरों की टीम ने 130 युनिट रक्त एकत्र किया। क्लब के सदस्यों ने हलका विधायक राहुल कौशिक का विशेष रूप से सम्मान किया।