पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुखमनी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव, 200 ने लिया हिस्सा

सुखमनी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव, 200 ने लिया हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसुखमनीग्रुप द्वारा तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के मकसद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ग्रुप के चेयरमैन प्रो. अवतार सिंह ने मंगलवार को काॅलेज कैंपस में अलुमेज इंंफोटेक जिलाइकसी इलेक्ट्रोनिक्स लि. और अमनुर कंसलटेंट कंपनी द्वारा लगाए गए मेगा प्लेसमेंट कैंप के दौरान विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। उन्होंने प्लेसमेंट कैंप का उद्घाटन करते कंपनियों की ओर से आए अधिकारियों का स्वागत किया। कैंप दौरान कंप्युटर साइंस, आईटी, एमसीए, बीसीए आदि ब्रंाच के 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

अलुमेज इंंफोटेक कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी द्वारा वैब डिजाइनर, वैब डेवलपर, कंटेंट राइटर, एसईओ एक्सपर्ट की नौकरी के लिए विद्यार्थी चुने जाएंगे। अमनुर कंसलटेंट के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी द्वारा टैक्रिकल मार्केटिंग की पोस्ट के लिए 2 लाख रुपए वार्षिक पैकेज रखा गया है जो विद्यार्थी के चुने जाने के बाद उसे दिया जाएगा।

इसके उपरांत साक्षात्कार का दौर शुरू किया गया लिखित परीक्षा पेास्ट से जुड़े सवाल पूछे गए अंत में विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चुना गया। कैंप में अंत में प्रो. अवतार सिंह ने आए मेहमानों को धन्यवाद किया प्लेसमेंट सेल द्वारा किए प्रबंधों की प्रशंसा की।