पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेराबस्सी वार्डबंदी के खिलाफ 16 पार्षदों ने तैयार की पीआईएल

डेराबस्सी वार्डबंदी के खिलाफ 16 पार्षदों ने तैयार की पीआईएल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सीनगरपरिषद की वार्डबंदी के खिलाफ नगर परिषद के दो पूर्व प्रधान, दो पूर्व उपप्रधान समेत 16 पूर्व पार्षदों ने हाइकोर्ट में दायर करने के लिए जनहित याचिका तैयार कर ली है। फिलहाल, इसे शुक्रवार को एतराज के तौर पर नगर परिषद में भी दायर कर दिया गया। याचियों का आरोप है कि सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए वार्डबंदी की कन्टीन्युटी, नंबरिंग महिला, एससी बीसी आरक्षण में डीलिमटेशन के कायदे कानून, म्युनिसिपल एक्ट समेत लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। पूर्व प्रधान अमृतपाल सिंह समेत पूर्व पार्षदों ने सरकार पर वार्डबंदी के जरिए चहेतों को खुश करने का आरोप लगाया। वार्डों की रिजर्वेशन में बेतुकी मनमानी एतराज में आरोप है कि रिजर्वेशन में एससी बीसी जनरल आबादी दोनों के साथ धक्का किया है। एससी बीसी की अधिक आबादी वाले वार्डों की अनदेखी कर जनरल वार्ड बनाया है और जहां कम आबादी है, उन्हें एससी बीसी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। मसलन, 4, 17, 18 19 नंबर वार्ड एससी रिजर्व हैं जबकि इनके मुकाबले 5, 13 14 में एससी आबादी एससी रिजर्व वार्डाेँ से अधिक है। बाल्मीकि बस्ती मोहल्ला खटीक में आबादी एससी श्रेणी की है, लेकिन उनकी अनदेखी कर बाल्मीकि बस्ती को तीन हिस्सों में बांटकर अलग अलग वार्ड से जोड़ दिया गया है। बाल्मीकि खटीक वर्ग की आबादी इतनी है कि इनके अलग अलग वार्ड आसानी से बनाए जा सकते हैं। इसी प्रकार नए वार्ड 4, 9, 10, 11 12 में आधा हिस्सा शहर आधा हिस्सा गांव को जोड़कर बनाने से शहरी ग्रामीण, दोनों वर्गों से धक्केशाही की गई है जबकि गांवों के अलग वार्ड बनने चाहिए थे।

ये पूर्व पार्षद लड़ेंगे नहीं, लड़ाएंगे चुनाव

दोबार प्रधान रह चुके अमृतपाल सिंह, पूर्व प्रधान मनजीत कौर डाली, पूर्व उपप्रधान बख्शीश सिंह सैनी जेठूराम सहित पूर्व पार्षदों में बालकराम, बिशन सिंह, गुरदीप कौर, गरीब दास, कमलेश सरना, रामलाल, जेठूराम, सुरिंदर कौर, दयावीर सिंह, ज्ञानचंद महेंद्रू, पवन महेंदू्र, अनीता धीमान सरदारी लाल का आरोप है कि वार्डबंदी में चहेतों की सहुलियत मुताबिक फेरबदल किया है। उधर, ईओ राजेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को आखिरी दिन कुल 28 एतराज सुझाव दर्ज किए गए हैं। 26 नगर परिषद कार्यालय 2 एतराज एसडीएम कार्यालय दायर किए गए।

कई वार्ड 3 से 5 किमी तक क्षेत्र में फैल गए हैं। कई को हाईवे रेलवे लाइन के आरपार फैला