- Hindi News
- डेराबस्सी में फूलों का मेला 19 दिसंबर को
डेराबस्सी में फूलों का मेला 19 दिसंबर को
डेराबस्सी | नगरपरिषद द्वारा तीसरा फूलों का मेला हर साल की तरह सदासुख पार्क सरस्वती विहार में 19 20 दिसंबर को लगाया जाएगा। इससे पहले यह मेला 13 14 दिसंबर को लगाया जाना था। कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि प्रबंधकीय कारणों के कारण मेले की तारीख को आगे बढाया गया है। बड़ों से लेकर छोटे बच्चों तक का विशेष ध्यान रखा गया है जिसमे आगंतुकों के लिए फूल बगियानी सजाने के अलावा बड़े झूले लगाकर चंडीगढ की तर्ज पर बड़े मेले जैसा रुप दिया जाएगा। हिस्सा लेने के लिए फ्री एंट्री है। इंचार्ज परमजीत से 88722 99908 पर संपर्क किया जा सकता है।