- Hindi News
- बाबा बालक नाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
बाबा बालक नाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
स्थानीयगुलाबगढमार्ग पर स्थित बाबा बालक नाथ मन्दिर की चौथी वर्षगांठ पर मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही जय सिद्व बाबा बालक नाथ जी मन्दिर ट्रस्ट द्वारा भण्डारे नि:शुल्क सेहत जांच शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के प्रधान मनोहर लाल थम्मन सेवा समिति के प्रधान मास्टर फूल सिंह सैनी ने जानकारी देते बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर महीने सत्संग भण्डारे का आयोजन किया जाता है। आज इस शुभ अवसर पर ट्रस्ट की ओर से 12वां मुफ्त जांच शिविर लगाया गया जिसमें डाक्टर नीरज शर्मा डाक्टर के.के. चौधरी ने लोगों के स्वास्थय की जांच की जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाईयां भी वितिरित की गई। इस मौके शहरी अकाली प्रधान सुरेश शारदा, यूथ अकाली नेता जसप्रीत सिंह लक्की, विपिन थम्मन, रामदेव शर्मा, नितिन जिन्दल, मुकेश भिडा, संजीव थम्मन, कृष्ण लाल आदि ने विशेष रूप से दर्शन किए।