- Hindi News
- ढकोली मंे पुलिस चौकी के लिए एसएसपी भुल्लर ने किया सीपीएस के साथ दौरा
ढकोली मंे पुलिस चौकी के लिए एसएसपी भुल्लर ने किया सीपीएस के साथ दौरा
इसी हफ्ते पुलिस चौकी बनाने का काम शुरू होगा
शहरमें पुलिस सुरक्षा मजबूत करने के लिए यहां पुलिस चौकी बनाई जा रही है। जीरकपुर थाने में पुलिस मुलाजिमों की संख्या बढ़ाई जा रही है। दो पुलिस चौकी एक थाने में मुलाजिमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एसएसपी मोहाली के साथ जगह का दौरा किया गया है। इस हफ्ते पुलिस चौकी का काम शुरू हो जाएगा।
अब जीरकपुर में एक पुलिस थाना दो चौकी
जीरकपुर में अब एक पुलिस थाना जो बिशनपुरा में है के अलावा दो चौकी होंगी। एक ढकौली एक बलटाना में। बलटाना पुलिस चौकी कई साल से है। ढकौली में इस हफ्ते पुलिस चौकी का काम शुरु होता है तो यह यहां के लोगांे के लिए बड़ी राहत की बात है। यह एरिया पीरमुच्छैला तक जाता है। पंचकूला सीमा से लगे इस एरिया में चोरियां अन्य आपराधिक वारदातों में कमी आएगी।
भास्कर न्यूज|जीरकपुर
जीरकपुरशहर की ग्रोथ को देखते हुए यहां एक पुलिस चौकी और बनाई जा रही है। यह ढकौली में बनेगी। इसी हफ्ते चौकी का काम शुरु होगा। चौकी के लिए जगह देखने के लिए एसएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर, विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा,एसपी डेराबस्सी अनिल कुमार ने सोमवार शाम यहां ढकौली में चौकी के लिए तय जगह का मुआयना किया। यहां चौकी बनने से ढकोली, पीरमुल्ला, गाजीपुर, अासपास क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा मजबूत होगी। एनके शर्मा को लोगांे ने चौकी बनाने की मांग की थी। शर्मा ने कहा कि शहर की ग्रोथ को देखकर यहां चाैकी बनाने के साथ जीरकपुर में पुलिस मुलाजिमों की संख्या भी बढ़ाए जाने पर पुलिस के आला अधिकारियाें से बात हुई है। करीब 60 कर्मचारी और इस शहर में तैनात किए जाएंगे। ढकोली में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की बल्डिंग के साथ बनी डिस्पेंसरी की बिल्डिंग में पुलिस चाैकी खोली जाएगी।