पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अढ़ाई लाख रुपए के चोरी हुए सेलफोन सहित चोर गिरफ्तार, 38 मोबाइल बरामद

अढ़ाई लाख रुपए के चोरी हुए सेलफोन सहित चोर गिरफ्तार, 38 मोबाइल बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसनेचोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी कार में ढ़ाई लाख रुपए से अधिक मूल्य के चोरी हुए नए पुराने 38 सेलफोन, एक एलसीडी, एक लैपटॉप और दो होम थिएटर और बूफर बरामद किए हैं। आरोपी की शिनाख्त बहलाना चंडीगढ़ के रहने वाले 26 वर्षीय बलवंत सिंह के तौर पर हुई। उसे डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि 12 13 नवंबर की रात डेराबस्सी के मेन बाजार में शुभकरण कम्युनिकेशंस दुकान से उक्त चोरी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तालाश शुरु कर दी थी। इस बीच छापेमारी दौरान पुलिस बहलाना के बलवंत सिंह तक पहुंची और उसे कार में जाते समय गिरफ्तार किया।