पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाराती लाए थे पंजाब में हरियाणा से एक पेटी शराब, 2 लाख जुर्माना

बाराती लाए थे पंजाब में हरियाणा से एक पेटी शराब, 2 लाख जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खबरदार! ऑफेंस बन जाए आपका शराब पीना

होठोंतकपहुंचना तो दूर, बोतल की शराब अभी जाम में भी नहीं बदली कि पंजाब एक्साइज वालों ने धर लिया। चढ़ने से पहले ही पियक्कड़़ बारातियों की खुमारी ऐसी उतरी कि बाराती होने का जोश ही गायब हो गया। दूल्हे के दोस्तों से केवल शराब की पेटी जब्त हुई, बल्कि दो लाख रुपए के जुर्माने ने शराब लेकर आए दोस्तों ने शराब से ही तौबा कर ली। हरियाणा के बारातियों ने जैसे-तैसे दो लाख का बंदोबस्त कर पंजाब पुलिस की कार्रवाई से जान छुड़ाई।

मौजूदावेडिंग सीजन में सबसे बड़ी रिकवरी: नईशराब पॉलिसी के तहत मौजूदा वेडिंग सीजन में इतने बड़े जुर्माने का जिलेभर में यह पहला मौका है। एक्साइज इंस्पेक्टर भूपिंदर पाल सिंह राणिके की टीम ने 12 बोतल समेत कार जब्त कर कार मालिक को एक्ट की धारा 81 के तहत कम्पाउंडिंग का नोटिस थमा दिया। शराब आबकारी एक्ट 61(1)(14) के तहत कार्रवाई अंजाम दी। पंजाब एक्साइज महकमे की असिस्टेंड कमिश्नर बलदीप कौर ने बताया कि सीजन के बिना शराब की सप्लाई तस्करी के अंतर्गत आती है जिसमें कम्पाउंडिंग के बजाय सीधा एफआईआर दर्ज कराई जाती है।

यह सख्ती पंजाब में दूसरे राज्य की शराब रखने पर पेश आई। यदि यही दारू मैरीज पैलेस के अंदर पिलाई जा रही होती तो पैलेस मालिकों को चार लाख रुपए की चपत भी लग सकती थी। गनीमत है कि शराब पीना अभी शुरू नहीं किया था वरना अपनी गाड़ी में बैठकर पब्लिक प्लेस में शराब पीने और ड्रंकन ड्राइव का मामला अलग से दर्ज हो सकता था। कम्पाउडिंग कार्रवाई के तहत पहली बार ऑफेंस करने पर न्यूनतम दो लाख, दूसरी बार पकड़े जाने पर 4 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। बशर्ते आरोपी अपना जुर्म कबूल कर ले। अन्यथा एफआईआर दर्ज की जाती है जिसमें उक्त जुर्माने के साथ एक साल की जेल का भी प्रावधान है। इस पॉलिसी के तहत एक व्यक्ति अपने कब्जे में अंग्रेजी शराब की दो और देसी शराब की तीन बोतल तक रख सकता है। स्थानीय सर्कल ठेकों से बाहर की शराब चाहे पंजाब की हो, उसमें 50 हजार रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है।

जानकारी मुताबिक डेराबस्सी के पंजाब फार्म में बीती 30 नवंबर की दोपहर हैबतपुर के कुलवंत सिंह की बेटी का विवाह था। बारात बरनाला से आई थी। चूंकि उन्होंने विवाह में कॉकटेल पार्टी का प्रबंध नहीं किया था, इसलिए दारु पिलाने का परमिट भी नहीं लिया। ऐसे में दूल्हे के शराब के शौकी