पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल प्लाजा स्टाफ ने हाईवे के किनारे लगाए 50 पौधे

टोल प्लाजा स्टाफ ने हाईवे के किनारे लगाए 50 पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरणस्वच्छरखने के प्रयास में दप्पर टोल प्लाजा स्टाफ ने हरियाली मुहिम की शुरुआत सोमवार को हाईवे किनारे 50 से अधिक पौधे लगाकर की। जीएमआर कंपनी के सीआरओ जतिन्द्र शर्मा ने बताया कि पर्यावरण मंत्रालय की ओर से मिले आदेशों अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे किनारे खाली जगहों पर अलग अलग तरह के छायादार फूलदार पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि मुहिम के तहत पौधारोपण आगे भी जारी रहेगा। शर्मा ने बताया कि वैसे तो एनएचआई की ओर से पहले ही हाइवे के दोनों ओर पौधे लगाए जा चुके हैं जो बड़े और हरेभरे हो रहे हैं। इस मौके पर लालडू के सीनियर युथ अकाली दल के गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह धर्मगढ़, नरिंदर कुरली, जीएमआर वर लक्ष्मी फाउंडेशन के अधिकारी टोल मैनेजर अशोक पटेल, टोल प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र गेरा भी शामिल थे।

दप्पर टोल प्लाजा स्टाफ हाईवे किनारे पौधरोपण करते हुए।