पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 दिन से लावारिस का शव अंत्येष्टि के इंतजार में

10 दिन से लावारिस का शव अंत्येष्टि के इंतजार में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सीसिविलअस्पताल की मॉर्चरी में एक लावारिस शव दस दिन से मौजूद है परंतु उसे अंतिम संस्कार नसीब नहीं हो रहा है। यह शव कैंसर पीड़ित का है जिसकी इलाज के दौरान 30 नवंबर को मौत हो गई थी। एसडीएम से परमिशन समेत तमाम औपचारिकताएं पूरी करने पर भी शव के अंतिम संस्कार में अभी तीन दिन और लग सकते हैं। आठ साल में यह पहला मौका है जब किसी मरीज के शव को करीब दो हफ्ते मॉर्चरी में रखना पड़ेगा।

जानकारी मुताबिक एक कैंसर पीडि़त जो अपना नाम सोनू उम्र 50 साल बता रहा था, डेराबस्सी सिविल अस्पताल में 21 नवंबर को दाखिल कर लिया गया। उसकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं था जबकि बीमारी अंतिम स्टेज पर थी। एसएमओ डॉ एसके मित्तल ने बताया कि 26 नवंबर को मरीज को जीएमसीएच, चंडीगढ़ भेजा गया था परंतु वहां इंकार करने पर दोबारा मरीज को डेराबस्सी में दाखिल करना पड़ा। 30 नवंबर को दोपहर 2 बजे मरीज की मौत हो गई। उसका कोई जानकार होने से शव की अंत्येष्टि में कानूनी पेचिदगी रही है। इस बारे एसडीएम से परमिशन ली गई है ताकि नगर परिषद उसकी अंतिम संस्कार का प्रबंध कर सके। एसडीएम ने परमिशन देते हुए मरीज की जानकारी मीडिया में प्रकाशित कराने के निर्देश दिए हैं।