- Hindi News
- पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
अंबालाकालकारेललाइन पर डेराबस्सी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय बलविंदर सिंह पुत्र मंगत सिंह वासी मीरपुर मुबारिकपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।
जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस को हादसे की सूचना 4 बजकर 25 मिनट पर मिली। पुलिस ने बताया कि ट्रैक पार करते हुए बलविंदर अंबाला से चंडीगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में गया। हादसे के बाद ट्रेन रुकी और लहुलुहान बलविंदर को घग्गर स्टेशन पहुंचाया गया। उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत करार दिया। अविवाहित बलविंदर सिंह मेहनत मजदूरी करता था।