100 से अधिक युवा भाजपा में शामिल
भाजपामंडल डेराबस्सी मंडल लालडू की अलग अलग बैठकों में सौ से अधिक युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। डेराबस्सी के देवीनगर में मंडल प्रधान अतुल कौशल, रजनीश बहल, उपेंदर चड्डा, लखबीर बडाला, निम्मा सैदपुरा सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में युवाओं ने पार्टी में शामिल होते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दूसरी ओर, भाजपा मंडल लालडू की एक विशेष बैठक दौरान भाजपा के जिला महासचिव सुशील राणा की प्रेरणा से चार दर्जन से अधिक नौजवान भाजपा में शामिल हाने का ऐलान किया। इस बैठक में भाजपा के सीनियर नेता देवराज लालडू, गुरमीत सिंह टिवाणा, प्रदीप सिंह मगरा विकास कुमार आदि की मौजूदगी में शामिल हुए युवकों ने पार्टी की नीतियों में पूर्ण विश्वास जताया।