- Hindi News
- कश्मीर घाटी से डेराबस्सी लौटे परमिंदर देवराज ने बताया कि
कश्मीर घाटी से डेराबस्सी लौटे परमिंदर देवराज ने बताया कि
कश्मीर घाटी से डेराबस्सी लौटे परमिंदर देवराज ने बताया कि एक सितंबर को गुरुद्वारा पत्थर साहिब दातन साहिब के दर्शन किए। कारगिल सेक्टर देखने की तमन्ना ने उनका रुख वापसी में श्रीनगर की ओर मोड़ दिया। प्राइवेट वाहनों में कारगिल सेक्टर होते हुए दो सितंबर को भारी बारिश के बीच द्रास सेक्टर पहुंचे। वहां रास्ता बंद होने से ऐसे फंसे की पांच दिन यहीं गुजारने पड़े। वहां पांच दिन बाद वहां के स्थानीय निवासी बशिर के टैंकर में सोनबर्ग, श्रीनगर बाइपास सेंट्रल सब्जी मंडी पहुंचे। पानी कम होने पर आगे बढ़े और लोअरमुंडा, रामबन के बाद पसी पहुंचे। पसी में पैदल पहाड़कर रामसु आए जहां से सेना ने उन्हें फौजी ट्रक में बिठाकर ऊधमपुर पहुंचाया। यहां प्रशासन ने अंबाला कैंट तक फ्री रेलवे टिकट का प्रबंध किया। इसके बाद परमिंदर और देवराज सिंह घर पहुंचे।
सेना और रेलवे ने की मदद
अचानक तबाही गई, मुश्किल से बच पाए
यह पिक्चर डेराबस्सी के परमिंदर देवराज ने जम्मू एंड कश्मीर के द्रास से ली है। जब वे कारगिल से लौटते समय द्रास पहुंचे थे।
ये तस्वीरें जम्मू एंड कश्मीर में बाढ़ के समय की हैं।