पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा चुनाव को लेकर डीसी ने ली अफसरों की मीिटंग

विधानसभा चुनाव को लेकर डीसी ने ली अफसरों की मीिटंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने ली अफसरों की मीिटंग। फोटो भास्कर

20 से 27 तक भरे जाएंगे नामांकन, 3 वाहनों और 4 लोगों के साथ आना होगा

भास्कर न्यूज | पंचकूला

पंचकूलाऔरकालका विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टीयां जहां अपनी तैयारी में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी अपनी तैयारियों को लेकर शनिवार को मीिटंग की। इस मीिटंग के दौरान बताया गया कि हर उम्मीदवार 20 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक नामांकन भर सकता है। वहीं 29 सिंतबर को इसकी जांच होगी और 2 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकते हैं।

इसके साथ ही प्रशासन ने कुछ हिदायतें भी जारी की हैं। पंचकूला के डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि चुनाव आयोग कि हिदायतों के अनुसार उम्मीदवार चुनाव के दौरान 28 लाख रुपए तक की राशि प्रचार पर खर्च कर सकता है। नामांकन पत्र से दो महीने पहले अगर उम्मीदवार ने 10 लाख या इससे ज्यादा रुपए बैंक से निकलवाए हैं, तो उसके बारे में भी जानकारी देनी होगी। वहीं 1 लाख रुपए की राशि निकलवाने पर भी ब्यौरा देना होगा।

उम्मीदवार अपने वाहन में 50 हजार रुपए तक रख सकता है। इसके अलावा नोडल ऑफिर्स को बताया गया कि अगर किसी भी उम्मीदवार या उसके समर्थक की गाड़ी में गिफ्ट या कैश बांटा जाए तो तुरंत कार्रवाई की जाए। ये निर्देश कालका और पंचकूला विधानसभा दोनों के लिए हैं।

इननिर्देशों का भी पालन करना होगा: चुनावआयोग की मानें तो नामांकन भरते समय प्रत्याशी के साथ 3 वाहन और नामांकन ऑफिस में चार लोग ही सकते हैं। वहीं ऑफिस आने वाले लोगों को ऑफिस से 100 मीटर की दूरी पर रहना होगा। फुलिया ने बताया कि पंचकूला और कालका विधानसभा में 348969 मतदाता हैं। इनमें 185837 मेल और 163132 फीमेल हैं। कालका विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 155288 है, जिनमें 82913 मेल और 72375 फीमेल हैं।

वहीं पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 193681 मतदाता हैं, जिनमें 102924 मेल और 90757 फीमेल मतदाता हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 77 मतदान केन्द्र अति संवेदनशील हैं। कालका में 27 पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 50 हैं। जबकि अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की लोकेशन 38 है, जिनमें 14 कालका विधानसभा क्षेत्र और 24 पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हैं। वहीं संवेदनशील केंद्रों की संख्या 26 है, जिसमें 14 कालका विधानसभा क्षेत्र और 12 प