चेतन चौहान ने गांवों में किया जनसंपर्क
यूथकांग्रेसके राष्ट्रीय महासचिव चेतन चौहान ने शनिवार को खंड के गांवों में अपना जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान चेतन चौहान ने ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया। चेतन चौहान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर चलती है। कांग्रेस पार्टी गरीब किसान मजदूर की हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का ही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार तीसरी बार बनेगी। चेतन चौहान ने कहा कि अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से हल्का कालका में किसी भी प्रत्याशी को घोषित नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी की लिस्ट जारी होने पर ही प्रत्याशी बारे पता चलेगा। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से चुनाव हेतु कमर कसे जाने की अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस अवसर पर उनके साथ मौली के सरपंच संजीव राणा भूरा भी मौजूद थे।