पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौधरी ने किया कई गांवों में जनसंपर्क

चौधरी ने किया कई गांवों में जनसंपर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंगोला गांव में लाेगों को संबोिधत करते कालका के विधायक प्रदीप चौधरी। फोटो भास्कर

भास्कर न्यूज | रायपुररानी

इंडियननेशनललोकदल के कालका से मौजूदा विधायक एवं प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने रायपुररानी खंड के गांव शाहपुर, हंगौला ठरवा इत्यादि गांवों में जनसभाएं कर जहां एक ओर अपने लिए वोट मांगे, वहीं कांग्रेस-भाजपा पर निशाना साधते हुए विरोधी पार्टियों पर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आरोप लगाया। इस दौरान चौधरी को हंगौला में प्रदीप (पूर्व सरपंच हुकमी) ठरवा में प्रदीप धीमान द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

सभाओं को संबोधित करते हुए प्रदीप चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है और अब कुछ बरसाती मेंढक भी वोट की लालसा के साथ जनता के दरबार पर झुठे वायदों की किश्ती में सवार होकर वोट मांगेगें। कुछ लोग तो ऐसे भी आएंगे, जो आज कांग्रेस पार्टी का झुठा प्रचार कर पार्टी का सच्चा सिपाही होने की दुहाई दे रहे हैं। अपने आपको वह सच्चा सिपाही इसलिए कहते हंै, क्योंकि अभी पार्टी ने टिकट वितरण शुरू नहीं किया और शायद इन्हें टिकट मिलने की उम्मीद होगी और टिकट नहीं मिली तो इसी पार्टी को दगा देते हुए आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे की सोच रखते हैं। भला ऐसे लोगों के हाथ में सत्ता की बागडोर देना खुद के साथ धोखा होगा। चौधरी ने कहा कि हम चुनाव जीते हो चाहे चुनाव हारे 1993 से राजनीतिक जमीं पर उतरे और तब से आज तक हमेशा जनता के बीच रहे हैं। क्षेत्रवासियों के हर सुख-दुख में शरीक हुए और लोगों ने भी हमें हमेशा भरपूर सहयोग दिया और आगामी चुनावों में जनता के सहयोग से हमारी जीत होगी और प्रदेश में इनैलो की सरकार होगी।

इस अवसर पर बीडीसी मैंबर बलबीर, रामकुमार, दर्शन सिंह, बिन्दा दोजी, संदीप, जीत राम, नरेन्द्र टाबर, निर्मल प्रजापत, राजू मौली, आशु मौली, राजू वजीदपुर, वकील सिंह, सोनू हरयौली, भूरा बागवाली, डा. बिटू, डाकरा सुलेमान, राणा काका सिंह, मान सिंह, कर्ण सिंह, पूर्व सरपंच शेर सिंह, दिवान सिंह, अजायब सिंह, रायसिंह इत्यादि लोग मौजूद थे।