पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालका के विकास के लिए अब है फैसले की घड़ी: सतविंदर राणा

कालका के विकास के लिए अब है फैसले की घड़ी: सतविंदर राणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व विधायक सतविंदर राणा ने अपने कालका कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

भास्कर न्यूज | कालका

पूर्वविधायकसतविन्द्र राणा ने शनिवार को अपने कालका कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके विस चुनाव के बारे में चर्चा की और कांग्रेस को जिताने के लिए रणनिति तैयार करने का कार्य किया है।

जानकारी के अनुसार सुबह से ही राणा के कालका स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के कार्यालय में लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था और शाम तक सैंकड़ों लोगों ने राणा से मुलाकात की है। राणा ने कार्यालय में दोपहर को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चुनाव की तैयारियों के बारे में भी चर्चा की और कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस को रिकाॅर्ड तोड वोटों से जिताने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि अब चुनावों में एक महीना ही रह गया है और इस एक महीने की मेहनत पांच सालों के लिए कालका के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। राणा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा किए गए कार्यो चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाएं, ताकि विपक्षी दल लोगों को गुमराह नहीं कर सके। राणा ने कहा कि इस बार कालका के लिए विकास के मामले में फैसले की घड़ी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है और कांग्रेस पार्टी तीसरी बार लगातार अपनी सरकार बनाएगी। उधर इस दौरान राणा ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं, जिस पर उन्होंने चुनाव के बाद समस्याओं का समाधान करवाने की बात भी कही। इसके अलावा सीएम भुपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा तैयार किए गए हाइटेक चुनावी रथ भी राणा के कार्यालय में पहुंच गया है, जिसके द्वारा इलाके में प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। इस दौरान आर के वैद, भूपेद्र गौतम, मुकेश सोढ़ी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।