पाइप टूटी, सीवरेज का पानी घरों में घुसा
कालका| पंचकूलानगर निगम के वार्ड 1 में शामिल और रामबाग रोड के सोहन नगर में निगम द्वारा करवाए जा रहे गली निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन लगाए जाने पर सिवरेज का पाइप टूट गया। ऐसे में शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान बारिश सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया , जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां के केशव राम, विजय कुमार, बलदेव, रानी सहित अन्य ने बताया कि उनके घरों के अंदर गंदा पानी घुसने के कारण लोगों का काफी घरेलू सामान भी खराब हो गया। लोगों ने प्रशासन से निर्माणकार्य में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरती जाएं ओर सिरवेज के पाइप की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बरसातों के इस मौसम में अगर सीवरेज की पाइप लाइन को जल्द ठीक नहीं करवाई गई तो दोबारा लोगों के घरों में पानी घुस सकता है।