पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाईपास पर भिडे दो वाहन , पांच लोग जख्मी

बाईपास पर भिडे दो वाहन , पांच लोग जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालका-परवाणू बाईपास पर हुआ हादसा। फोटो भास्कर

भास्कर न्यूज | कालका

कालकापरवाणू बाईपास पर टिपरा के पास बीती शाम को वाहन आपस में टकरा गए , जिससे चालक सहित तीन महिलाओं बच्ची को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 6 बजे बाईपास से एक वैन कालका से परवाणू की ओर जा रही थी और इसी दौरान एक छोटा हाथी भी उसी साइड जा रहा था। टिपरा के पास पहुंचने पर दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वैन चालक परमजीत सहित वैन में सवार तीन महिलाओं एक छोटी बच्ची को मामूली चोंटे आई हैं, जिन्हें कालका के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के दौरान वैन सडक़ पर पल्ट गई और दोनों वाहन भी क्षति ग्रस्त हो गए।