पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो और भाजपा को करारा जवाब दें: सुदेश

इनेलो और भाजपा को करारा जवाब दें: सुदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रायपुररानी/बरवाला

चुनावप्रचारअभियान के तहत सुदेश शर्मा ने कालका विधानसभा क्षेत्र के रायपुररानी में कार्यकर्ताओं समर्थकों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में सुदेश शर्मा ने चुनाव प्रचार संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और अपने समर्थकों के साथ विचार विमर्श किया।

करीब 2 घंटे तक चली इस बैठक में काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे, जन्होंने चुनाव को लेकर सुदेश शर्मा के साथ विचार साझे किए। सुदेश शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तर पर नियुक्तियां और चुनाव प्रचार को लेकर विशेष ड्यूटी लगाईं। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुदेश शर्मा ने कहा कि कालका हलके के प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ लेवल तक कमेटियों का गठन किया गया है जोकि चुनाव संबंधी कार्यों को देखेंगी। उन्होंने लोगों कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि दूसरी पार्टी उम्मीदवारों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से बचें और बिना किसी भेदभाव एक साथ एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक संयुक्त परिवार की तरह हैं और जब तक कार्यकर्ता आपस में मनमुटाव रखेंगे, तब तक वे अपनी मंजिल को नहीं पा सकते। जो कार्यकर्ता किसी मतभेद चलते निराश चल रहे हैं, उनसे सुदेश शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि वह एक जुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव अहम है और कालका वासियों के लिए समय गया है कि हमारे हलके के साथ किए गए भेदभाव का बदला लें और इनेलो भाजपा को करारा जवाब दें। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं लोगों ने सुदेश शर्मा को आश्वासन दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे सहयोग देंगे और भारी मतों से विजयी दिलवाएंगे। इस दौरान संदीप, सतबीर, प्रेम चंद, रामपाल, जसपाल, एलआर कोचर, शिव चंद, संजीव, नीरज, कैलाश गौर, अमरीक सिंह गुज्जर आिद मौजूद थे।

रायपुररानी में समर्थकों के साथ सुदेश शर्मा।