पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के प्रति चौटाला की मजबूत सोच: प्रदीप चौधरी

विकास के प्रति चौटाला की मजबूत सोच: प्रदीप चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालकाविधानसभाक्षेत्र में 21 साल से जनता के साथ जुड़ा हुआ हूं। आज बाहरी लोगों को हलके में 21 दिन भी नहीं हो पाए और वो पैसे के दम पर टिकटें खरीद कर जनता के हिमायती होने की बात करेंगे। यह बात वीरवार को इनेलो के कालका से प्रत्याशी विधायक प्रदीप चौधरी ने रायतन क्षेत्र के गांव इस्लामनगर-माजरी, इस्लामनगर, दमदमा, भोगपुर, निचली पत्तन, टिब्बी, भौरियां, धतोगढ़ा, कजियाणा, जनौली, जबरोट, नाला, केदारपुर, नंदपुर, चपैहर सहित एक दर्जन गांवों में नुक्कड़ सभाओं के दौरान कही। आयोजित सभाओं में बोलते हुए प्रदीप चौधरी ने कहा कि उपचुनावों के नतीजों से भाजपा के मन से प्रदेश में सत्ता बनाने का सपना टूट गया, हमने तो भाजपा की हकीकत पहले ही बयां कर दी थी, क्योंकि इन्होंने अच्छे दिनों के नाम पर वोट ली, और अच्छे दिन जनता के तो आए नही परंतु इनके नेताओं के जरूर अच्छे दिन गए। विधायक ने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की प्रदेश के विकास के प्रति एक मजबूत सोच है। चौटाला साहब ने कभी ये नहीं सोचा कि किस हलके से किस पार्टी का विधायक है।