- Hindi News
- सुदेश शर्मा को हासिल है सभी वर्गों का समर्थन
सुदेश शर्मा को हासिल है सभी वर्गों का समर्थन
सुदेश शर्मा को हासिल है सभी वर्गों का समर्थन
रायपुररानी|हरियाणाग्रामीण उत्थान समिति के खंड प्रधान संजीव चौहान ने कहा कि समिति प्रदेशाध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी सुदेश शर्मा की विजय निश्चित है। चौहान ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी सुदेश शर्मा लंबे समय से हलका कालकावासियों से जुड़े हुए हैं। सुदेश शर्मा की ओर से हलका में जारी सामाजिक सेवा किसी से छिपी नहीं है। शर्मा को हलका के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस के राज से छुटकारा पाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी के राज में हलका कालका की सामूहिक समस्याओं के हल को तवज्जो नहीं दी गई है।