पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा को लगा झटका, पार्टी के एक दर्जन पदाधिकारी इनेलो में शामिल

भाजपा को लगा झटका, पार्टी के एक दर्जन पदाधिकारी इनेलो में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालकाविधानसभासे भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा। क्योंकि पार्टी के ही एक दर्जन के करीब पदाधिकारियों ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित इनेलो के कालका से प्रत्याशी मौजूदा विधायक प्रदीप चौधरी की मौजूदगी में इनेलो का दामन थाम लिया। चौधरी ने इनेलो में शामिल भाजपा के पदाधिकारियों को स्वागत किया गया अौर भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा।

चौधरी ने कालका की रेलवे काॅलोनी, रामनगर, लोअर कमला नगर भैरों की सैर मेंं भी सभाएं कर वोट मांगी। भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के जिला प्रधान नरेन्द्र डाबर, महामंत्री विकास, सचिव अमित, सचिव सुरेन्द्र चौहान, सचिव हरिश मल्होत्रा के अलावा भाजपा न्याय मोर्चा के ओमप्रकाश, सुनीता नायक, कमल ने अपने 250 समर्थकों सहित व्यापार मंडल पिंजौर के सचिव कमल, सचिव आशीष बादला, जॉइंट सचिव सुरेन्द्र शर्मा सहित एक दर्जन के करीब पदाधिकारियों ने भाजपा से नाता तोड़कर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। आरोप लगाया कि बाहरी प्रत्याशी उतारकर स्थानीय कार्यकर्त्ताओं की अनदेखी की गई। वहीं रायपुररानी में भी जनसंपर्क अभियान के तहत गांव समलेहड़ी के पूर्व सरपंच बाबू खान, सुरता राम, कासिम अली अन्य कई लोग भी इनेलो पार्टी से जुड़े है।

प्रदीप चौधरी ने कहा कि अच्छे लोग पार्टी से जुड़े इससे जहां संगठन को मजबूती मिलेगी। वैसे तो राजनीतिक रूप से इनेलो से बड़ा प्रदेश मेंं कोई दल नहीं है परंतु जितने भी नए साथी रहे है। उससे इनेलो परिवार बढ़ता जा रहा है। चौधरी ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस का यह इतिहास रहा है कि वो केवल नेताओंं का ही उदार करती है और पैसे के बल पर चुनाव लड़ने वाले बाहरी प्रत्याशियों को टिकट देते है। इन पार्टियों की यह सोच है कि कालका हलका बिकाऊ है और इस दाग को जहां पिछली चुनावों में जनता से साफ किया था। इस बार भी बाहरी लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की जरूरत है। यह जीत हमारे विकास की जीत होगी और स्थानीय जनता की जीत होगी। इसलिए हम सब साथियों को मिलकर पार्टी और प्रदेश हित के लिए एक-एक वोट इनेलो को देनी होगी।

इस अवसर पर दीनानाथ शर्मा, सुशील गर्ग, उजाला बक्षी, घनश्याम टगरा, गुरिन्द्र चौधरी, गौतम भारद्वाज, रामप्रताप भौंरिया, गफूर मोहम्मद सहित काफी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

चौधरी ने शामिल हुए लोगों का इनेलो में पूरा सम्मान मिलेगा।