पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचकूला में 12 घंटे में हुई 50 एमएम बारिश

पंचकूला में 12 घंटे में हुई 50 एमएम बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में कहां हुई कितनी बारिश

24 घंटे में 14000 गाड़ियां निकलीं शिमला की ओर

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर रविवार को पहाड़ों की ओर जाने वाली गाड़ियों की लाइनें लगी रहीं। फोटो अनिल ठाकुर

{पंचकूला-50 एमएम

{कालका-40 एमएम

{पिंजौर-40 एमएम

{बरवाला-15 एमएम

{रायपुररानी-15 एमएम

{मोरनी-39 एमएम

भास्कर न्यूज | पंचकूला

दोदिनतक पंचकूला में हुई बरसात और शिमला में बर्फ पड़ने के कारण बढ़ी ठंड अपने साथ एन्जॉयमेंट भी लेकर आई है। मौसम ठंडा होने के साथ ही लोगों ने शिमला की बर्फ का मजा लेने के लिए वहां का रुख कर लिया। शुक्रवार को शिमला और अन्य पहाड़ी इलाकों में पड़ी बर्फ लोगों को अपनी ओर खींच रही है। संडे को फनडे बनाने के लिए रविवार को भारी संख्या में लोगों ने शिमला का रुख किया। उधर, शनिवार को पंचकूला मंे हुई सर्दी की पहली बरसात ने यहां भी ठंडक बढ़ा दी है, लेकिन शिमला में हुई बर्फबारी देखने के लिए रविवार को कई लोग शिमला, कुफरी, मोरनी, कसौली और धर्मशाला जैसे इलाकों की ओर चल पड़े।

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर रविवार को शिमला की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। टोल प्लाजा के कर्मचारियों का कहना है कि रोजाना यहां से करीब 8 हजार वाहन पहाड़ों की ओर निकलते हैं, लेकिन शनिवार को शिमला में पड़ी बर्फ ने लोगों को आकर्षित किया। पिछले 24 घंटे में यहां से करीब 14 हजार वाहन निकले, जिनमें से 12 हजार प्राइवेट वाहन थे। अगर आगे भी शिमला और आसपास के इलाकों मंे बर्फबारी होती रही तो यहां से शिमला, कुफरी, मोरनी, कसौली और धर्मशाला जैसे पहाड़ी इलाकों की ओर जाने वाले टूरिस्ट्स की संख्या में बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों के अनुसार शनिवार रात 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक टोल प्लाजा से करीब 6500 गाड़ियां पहाड़ों की ओर निकलीं, जबकि आम दिनों से यह संख्या करीब 4000 के आसपास रहती है।

टोलप्लाजा पर लगी गाड़ियों की लाइनें: रविवारदोपहर 2 बजे के बाद जैसे ही बरसात कम होने लगी, चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर शिमला, कसौली और धर्मशाला जैसे इलाकों की ओर जाने वाले लोगों के वाहनों की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। टोल प्लाजा पर जाम लगने से रोकने के लिए यहां तैनात गार्ड्स वाहनों को जल्दी-जल्दी निकालते रहे।

पंचकूला| शनिवाररात 8.30 बजे से लेकर रविवार सुबह 8.30 बजे तक 12 घंटे में पंचकूला में 50 एमएम बारिश हुई। इस बारिश ने शहर में पारा गिरा