- Hindi News
- अफसरों की सिटिंग टाइमिंग चेक करने के लिए सरप्राइज विजिट करेंगे: लतिका शर्मा
अफसरों की सिटिंग टाइमिंग चेक करने के लिए सरप्राइज विजिट करेंगे: लतिका शर्मा
भास्कर न्यूज | पिंजौर
अगरसरकारीअफसर अपनी ड्यूटी को पंक्चुअल होकर करंे और जनता के साथ सही व्यवहार करते हुए उनके काम समय पर करें तो आधी से ज्यादा समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। पहली सरकारें लापरवाह सरकारी अधिकारियों की इस गलती को रोक नहीं पाईं, जिसका नुकसान जनता को भुगतना पड़ रहा है, परंतु अब तो सरकार बदल चुकी है, इसलिए लापरवाह अधिकारियों को भी अपना रवैया बदलना पड़ेगा। यह बात कालका की विधायक लतिका शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अकसर लोग उन्हें बताते हैं कि ज्यादातर सरकारी बाबू अपनी सीट पर ही नहीं मिलते, जिस कारण उनके बहुत से काम हैं, जो उनकी गैरहाजरी के कारण अटके हुए हैं।
शर्मा ने कहा कि सरकारी अधिकारियों का टाइमिंग के लिए सरकुलर निकाला जाएगा और जनता के मिलने के समय का बोर्ड भी सरकारी कार्यालयों के बाहर लगाया जाएगा। अगर उस समय पर जनता से वे नहीं मिलते तो इसके लिए उनकी जवाबदेही होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही वो एक ऐसा कार्यक्रम बनाएंगे, जिसमें सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पिंजौर भाजपा कार्यालय में क्षेत्र के सरकारी अधिकारियों को समस्याएं सुनने के लिए बुलवाएंगे। इसमें कुछ सोमवार को कालका के लोगों के लिए कालका पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में और शुक्रवार को रायपुररानी में इसमें मोरनी के लिए भी सप्ताह में कोई दिन रखेंगे। भाजपा युवा नेता भाग सिंह दमदमा की मांग पर विधायक लतिका शर्मा ने महीने में एक दिन युवाओं के डीएल बनवाने के लिए एक शिविर लगावाने के बारे में कहा। इसके अलावा पिंजौर दून क्षेत्र के गांव नानकपुर में पीएचसी का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के हाथों से करवाने के लिए भी कहा।
उन्होंने कहा कि कालका पिंजौर क्षेत्र में लड़कियों के लिए अलग काॅलेज की मांग सबसे ज्यादा है, जिसे वो खुद भी बहुत ज्यादा जरूरी मानती हैं। उन्होंने कहा कि वो प्रयास कर रही हैं कि पिंजौर बिटना आईटीआई की इमारत में लड़कियों के लिए अलग से काॅलेज बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बहुत सी लड़कियां अलग कॉलेज होने के कारण आगे पढ़ नहीं पातीं, उन्ही की इस समस्या को दूर करवाने की कार्रवाई की जा रही है। कौशल्या डैम पर सड़क बनवाने के लिए भी ऊपर बात की जा चुकी है, जिस पर जल्द ही कार्रवाई शुरू करवाई जाएगी। इस मौके पर विधायक के साथ भाजपा युवा नेता हर्ष चड्ढा, भाग सिंह दमदमा,