पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुररानी में हर शुक्रवार को लोगों से मिलेंगी विधायक

रायपुररानी में हर शुक्रवार को लोगों से मिलेंगी विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालकाकीविधायक लतिका शर्मा हर शुक्रवार को अपने कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना करंेगी। विधायक हर शुक्रवार को अपने रायपुररानी कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगीं। इस अवसर पर रायपुररानी के सभी सरकारी कार्यालयों के प्रशासनिक अधिकारी वहां मौजूद रहा करेंगे।

विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि इलाके के ग्रामीणों की सहूलियत के लए वे रायपुररानी में अपने कार्यालय में हर सप्ताह के शुक्रवार को मौजूद रहा करेंगी, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा वहीं पर हो सके। उन्होंने बताया कि वे रायपुररानी इलाके की सभी सामूहिक समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। रायपुररानी स्थित माता समलासन देवी मंदिर उनके परिजनों की कुल देवी मंदिर होने से रायपुररानी क्षेत्र में उनका आना-जाना पिछले काफी वर्षों से है।

स्टेडियमकी हालत सुधारेंगे: उन्होंनेकहा कि रायपुररानी के नेताजी स्टेडियम के हालात जल्द सुधरवाए जाएंगे। नेताजी स्टेडियम में सुविधाएं मुहैया करवाए जाने को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की है। विधायक ने बताया कि विधायक बनते ही उन्होंने मक्खियों की समस्या के हल को प्राथमिकता दे रखी है। मक्खियों की समस्या से हलके के लोगों को निजात दिलाना ही उनका प्रमुख कार्य है। उन्होंने कहा कि गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीण उनके समक्ष मक्खियों की समस्या प्रमुखता से बतलाते हैं। उन्होंने कहा कि समस्या के हल को लेकर वे जिला प्रशासन पोल्ट्री फार्मर्स के साथ दो बैठकें कर चुकी हैं। हलके में मक्खियों की समस्या बिल्कुल नहीं रहने दी जाएगी। समस्या के हल को तवज्जो दिए जाने पर पोल्ट्री फार्म बंद भी करवाए जा सकते हैं।

भ्रष्टाचारखत्म करेंगे: विधायकने कहा कि हलके में भ्रष्टाचार नाम की कोई चीज देखने को नहीं मिलेगी। भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने हलके में कार्यरत सरकारी अधिकारियों से जनता की जायज समस्याओं के हल को प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने कहा कि हलके की सभी जर्जर लिंक रोड्स के पुनर्निर्माण करवाए जाएंगे। गांवों की पेयजल समस्याओं के हल प्राथमिकता से करवाए जाएंगे। हलके के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। हलका कालका में विकास के नए आयाम स्थापित करवाए जाएंगे। प्रदेश का नंबर वन हल्का कालका को विकास मे