- Hindi News
- दो महीने में शुरू हो जाएगी मल्टी लेवल पार्किंग की कंस्ट्रक्शन
दो महीने में शुरू हो जाएगी मल्टी लेवल पार्किंग की कंस्ट्रक्शन
मिनीसेक्रेटेरिएट में मल्टी लेवल पार्किंग प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए जल्द ही टेंडर अलॉट किया जाएगा और दो महीने में टेंडर अलॉट होने के बाद मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। डेढ़ साल में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। यह जानकारी डीसी विवेक अत्रेय ने बुधवार को डीसी ऑफिस में दी। उन्होंने बताया कि पंचकूला प्रशासन नई वेबसाइट भी तैयार करा रहा है। इसमें ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी की भी सुविधा होगी। इसके अलावा ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी के लिए मोबाइल एप्लिकेशन भी तैयार की जा रही है। इससे लोग घर बैठे टेनेंट और सर्वेंट वेरिफिकेशन जैसी विभिन्न सर्विसेज का लाभ उठा सकेंगे। ये वेबसाइट तैयार हो चुकी है, जिसका उद्घाटन जल्द होगा।
डीसी ने कहा कि पंचकूला प्रशासन पानी की समस्या के निदान के लिए भी प्रयास कर रहा है। स्टेट गवर्नमेंट से मदद के अलावा शिवालिक डेवलपमेंट एजेंसी से भी इसके लिए ग्रांट मिलने की उम्मीद है। सेक्टरों में जल्द ही नए गाइड मैप लगेंगे। नगर निगम, हुडा और कॉर्पोरेट एजेंसियों के सहयोग से शहर में नए साइन बोर्ड भी जल्द देखने को मिलेंगे। शहर की एंट्रेंस को भी सुंदर बनाया जाएगा।
रजिस्ट्रेशनमें कमियां दूर कर काम शुरू: स्टेटगवर्नमेंट के प्लान के तहत जिले के सभी तहसील ऑफिसों में ई-रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया है। पंचकूला में रजिस्ट्री के 74 केसों में से 59 और कालका में 73 में से 39 की ई-रजिस्ट्रेशन कर दी गई है। मोरनी, रायपुररानी बरवाला में कोई दिक्कत आए, इसके लिए हाई स्पीड डोंगल दिए गए हैं। मोरनी में कुछ दिक्कत रही थी, लेकिन एकाध दिन में वहां भी ई-रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगी। मोरनी बरवाला में हफ्ते के दो दिन प्रॉपर्टी की ई-रजिस्ट्रेशन होगी।
-सड़कोंकी री-कार्पेटिंग मार्च से-पेज 2 पर
डीसी विवेक अत्रेय और एडीसी एसपी अरोड़ा ने डीसी ऑफिस में दी जानकारी।
चंडीगढ़ में यूटी गेस्ट हाउस की तर्ज पर पंचकूला में भी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बनेगा। इस पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में 80 कमरे होंगे। इस प्रोजेक्ट को हरियाणा गवर्नमेंट से मंजूरी मिल चुकी है। ये गेस्ट हाउस रेड बिशप होटल के पास बनेगा। अभी तक पूरे पंचकूला डिस्ट्रिक्ट में कोई गेस्ट हाउस नहीं है।