- Hindi News
- सड़कों की री कार्पेटिंग मार्च से: एसपी अरोड़ा
सड़कों की री-कार्पेटिंग मार्च से: एसपी अरोड़ा
आरएलए में बढ़े वर्किंग आवर्स
एडीसीएवं निगम कमिश्नर एसपी अरोड़ा का कहना है कि शहर की सड़कों की री-कार्पेटिंग के लिए 22 करोड़ के टेंडर मांगे जा चुके हैं। इन सड़कों की री-कार्पेटिंग मार्च के पहले हफ्ते शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कुत्तों की स्ट्रलाईजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। अभी निगम की टीम इन कुत्तों को पकड़ कर डॉग पॉण्ड तक ले जाने में जुटी है, लेकिन अगले महीने तक किसी कंपनी को इसका ठेका दे दिया जाएगा। विभिन्न गांवों में 164 टॉयलेट बनवाए गए हैं। शेष गांवों में भी टॉयलेट बनवाए जा रहे हैं। मार्केटों में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबीन लगवाए जा रहे हैं। सात गांवों में स्ट्रीट लाइट्स लग चुकी है। निगम के अधीन शेष 30 अन्य गांवों में भी जल्द स्ट्रीट लाइट्स लगवा दी जाएगी। कालका पिंजौर में सुलभ शौचालय के सहयोग से पब्लिक टॉयलेट बनवाए जा रहे हैं। सभी लोगों को मकान देने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही हरियाणा गवर्नमेंट को भेजी जाएगी।
सीएमविंडो में आई 37 शिकायतों का हुआ निपटारा: डीसीविवेक अत्रेय का कहना है कि सीएम विंडो का उद्घाटन होने के बाद से अब तक कुल 379 एप्लिकेशन आई। इनमें से 89 एप्लिकेशन पंचकूला के डीसी ऑफिस से संबंधित थीं। इनमें से 37 का निपटारा हाे चुका है। शहर में 30,614 लोगों को हर माह सरकार से पेंशन मिल रही है। इनमें से करीब 18 हजार लोगों को ओल्ड ऐज पेंशन और आठ हजार को विधवा पेंशन दी जा रही है। सभी पेंशनधारकों को 15 फरवरी तक बैंकों में अकाउंट खोलने के लिए कहा गया है। इसके बाद इन लोगों की पेंशन सीधा इनके बैंक खातों में जमा होगी। गांवों में रहने वाले 92 परसेंट पेंशनधारकों के खाते बैंकों में खोले जा चुके हैं। अर्बन एरिया में करीब 13 हजार पेंशन धारक हैं। इनके भी अगले हफ्ते तक बैंकों में खाते खुल जाएंगे। शहर में 48 हजार राशन कार्ड होल्डर्स का डाटा भी वेबसाइट पर अपलोड हो रहा है। आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए डीसी ऑफिस के अलावा छह कॉमन सर्विस सेंटर पर भी मशीनें लगाने का फैसला किया गया है।
सीनियर सिटीजंस के लिए आदर सम्मान स्कीम
पंचकूलाप्रशासन की ओर से सीनियर सिटीजंस के वेलफेयर के लिए आदर सम्मान स्कीम बनाई गई है। इसका उद्घाटन 20 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे। सीनियर सिटीजंस को सरकारी दफ्तरों में काम काज के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। अस्पतालों में भी सीनियर सिटीजंस का खास ध्यान रखा जाएगा। कामकाज में सुधार के लिए इनकी एक्सपर्ट सुझाव भी लिए जाएंगे।
गांवों की स्थिति में सुधार के लिए नोडल अफसर नियुक्त
पंचकूलाकालका के 120 गांवों में क्लास वन टू क्लास अफसरों को नोडल अफसरों को नियुक्त किया गया है। इन अफसरों के लिए हर माह तीन चक्कर गांव के लगाना अनिवार्य हैं। ये गांव में स्कूल, हैल्थ सेंटर, आंगनवाड़ी, पीने के पानी, नशे क्राइम की चैकिंग कर सुधार के लिए अपने सुझाव देंगे।
डीसी का कहना है कि कुछ दिन पहले तक व्हीकल रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की लंबी लाइनें होने के कारण दिक्कत रही थी। इस वजह से वर्किंग आवर्स बढ़ाए गए हैं। पहले यहां पूरे हफ्ते में 12 घंटे वर्किंग होती थी जिसे अब बढ़ाकर 24 घंटे प्रति सप्ताह कर दिया गया है। पहले आरएलए में हफ्ते में तीन दिन सुबह 9 से 12 बजे तक काम होता था, जबकि अब हफ्ते में पांच दिन सुबह 9 से एक बजे तक काम हो रहा है। शनिवार को भी सीनियर सिटीजंस और एक्स सर्विसमैन के लाइसेंस, आरसी बनाई जा रही है। अब दो के बजाए एक काउंटर पर ही कागज चेक किए जाते हैं। अगले 40 दिन में लाइसेंस बनाने वाली जगह में बदलाव कर इसे नया लुक दिया जाएगा। कामकाज में पारदर्शिता सुधार के लिए पब्लिक डीलिंग ऑफिसों में काम कर रहे अफसरों कर्मचारियों को पब्लिक से अच्छे बिहेव की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।