पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसीपी ने डीसी सोलन को लिखा लेटर टैक्स पॉइंट को बाईपास पर शिफ्ट करो

एसीपी ने डीसी सोलन को लिखा लेटर- टैक्स पॉइंट को बाईपास पर शिफ्ट करो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंजौर-कालकामें जाम की समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है हांलाकि एनएचएआई ने अरबों रुपए की लागत से पिंजौर, कालका परवाणू बाईपास भी बनवा दिया, लेकिन प्रॉब्लम कम होने का नाम नहीं ले रही है। वैसे तो पिंजौर कालका के दोनों बाजारों में जाम ट्रैफिक अवरुद्व होने के कई कारण हंै, लेकिन इसमें सबसे बड़ा कारण फाॅर्म नम्बर-26 की मोहर लगवाना भी एक है। बद्दी, परवाणू आदि में ट्रकों के आने-जाने के लिए सामान से लोड ट्रकों को फाॅर्म नम्बर-26 पर एक मोहर लगवाने के लिए पिंजौर कालका के मेन तंग बाजारों को पार करके कालका परवाणू के बीच बैरियर पर बने टैक्स पॉइंट पर आना पड़ता है।

अगर यह पॉइंट बाईपास पर हो तो ट्रकों को इन बाजारों में आने की जगह सीधे बाईपास से ही वहां जाना पड़ेगा। इस समस्या के बारे में बात करने पर एसीपी कालका धर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्होेंने इस मामले के बारे में डीसी पचंकूला से भी बात की थी। इस पर उनके आदेश पर इस बारे में डीसी सोलन को लिखकर इस टैक्स पॉइंट को यहां से बदलकर बाईपास के पास लगाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि दिन में करीब हजारों ऐसे बड़े वाहन हंै, जो केवल फाॅर्म नम्बर-26 पर मोहर लगवाने के लिए दोनों शहरों के बाजारों से होकर यहंा आते हंै। इससे ट्रैफिक प्रभावित होता है। कहा कि जब यह टैक्स पॉइंट बाईपास पर शिफ्ट हो जाएगा तो हम कालका काली माता मंदिर से लेकर पूरा बाजार रामबाग के रास्ते तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक ट्रकोें की नो एन्ट्री कर देगें। इससे भी कालका मेन बाजार में यातायात सामान्य होने की राहत मिलेगी। इसके बाद लोगों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए एसीपी कालका ने डीसी साेलन को लिखा है कि समस्या से निजात दिलाएं।

नाे एंट्री पर लंबी लाइनों वाले ट्रकों की पहले खुलेगी लाइन

कहाकि पिंजौर में वैसे तो ट्रैफिक दुरुस्त रखने के लिए ट्रकों की एन्ट्री समय सारणी के अनुसार बंद की गई है। अब इसके लिए मल्लाह मोड़ पर रोके गए ट्रकों और नालागढ़ रोड़ पर गांव चरनिया के पास रोके ट्रकों के पास पुलिस की पीसीआर खड़ी कर दी गई है ताकि एन्ट्री खोलने से पहले दोनों पीसीआर के पुलिस अफसर आपस में टाईअप करके चेक करेगें कि किस ओर सबसे ज्यादा ट्रकों की कतारें हैं। उन्हें पहले छोड़ा जाएगा।

परवाणू जाने के लिए पिंजौर की ओर किया है साइन बोर्ड

एसीपीधर्मवीर सिंह ने बताया कि इसके अलावा पिंजौर के मल्लाह मोड़ पर हाईवे के बीच लगे होर्डंग पर शिमला जाने वाले रास्ते को दर्शाने वाला चिह्न तो ठीक लगाया है परन्तु परवाणू के रास्ते को दर्शाने वाला चिह्न पिंजौर की ओर किया हुआ है। इससे परवाणू जाने वाले बड़े वाहन पिंजौर कालका मेन बाजारों की ओर मुड़ जाते हैंै। इसके लिए भी राष्ट्रीय राजमार्ग अथाॅरटी को लिख दिया गया है। इसके अलावा जिला उपायुक्त पचंकूला को पिंजौर गार्डन के पास सड़क के किनारो पर अवैध कब्जों को हटवाने के लिए भी मांग की गई है।