पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 गार्डों पर कार्रवाई होने के बाद किया शव का संस्कार

4 गार्डों पर कार्रवाई होने के बाद किया शव का संस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्या था मामला

सोमवारदेररात को पिंजौर ब्लॉक के गांव नवांनगर के पास गांव के ही गुरपाल सिंह 33 साल की संदिग्ध हालत में हुई मौत को लेकर मृतक के घरवालों, ग्रामीणों समेत आसपास के सैकड़ों लोगों ने पुलिस द्वारा मामले की कार्रवाई पर असंतुष्टि जताई थी। मगंलवार को शव का संस्कार करने से इंकार कर दिया था और जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई तब तक संस्कार करके हाईवे जाम लगाने की चेतावनी भी दी गई थी।

बुधवार को मृतक के परिजनों ग्रामीणों के हक में आए कालका विधायक प्रदीप चौधरी और जिला परिषद के चेयरमैन राजेश कोना के पिता ने पुलिस पर मृतकों के हक में कर्रवाई करने का दबाव बनाया और आरोपियो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। बुधवार को मौके पर पिंजौर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने मंगलवार रात को मृतक के पिता हरिचंद द्वारा जो दर्खास्त दी थी, उसके मुताबिक ही डीडीआर काटकर कार्रवाई शुरू कर दी जिसमें थाना प्रभारी ललित कुमार और मढ़ांवाला चौकी प्रभारी एएसआई राजिन्द्र कुमार ने फोरेस्ट विभाग सिंसमा पंजाब को उनके गार्ड मनजीत सिंह समेत 3 अन्य गार्डों के खिलाफ नोटिस बनाकर खुद जाकर विभाग को दे दिया और विभाग से रिसीविंग भी ले ली। नोटिस में कहा कि उपरोक्त गार्डों के खिलाफ पिंजौर पुलिस के पास शिकायत आई है जिसमें मृतक के परिजनों ने इन गार्डों पर आरोप लगाया है कि गुरपाल की मौत में इनका हाथ है। इसलिए पुलिस की इस कार्रवाई में यह गार्ड जंाच के लिए सहयोग करे। पुलिस की कार्रवाई और विधायक प्रदीप चौधरी चेयरमैन राजेश कौना के आश्वासन के बाद मृतक के परिजनो ने संस्कार किया।

डीएसपी ने गुरपाल के घरवालों पूरे मामले के बारे में वह क्या चाहते है इसका पत्र थाने में लिखने को कहा उधर हरिचंद ने पत्र में लिखा कि अगर उनके बेटे की मौत का हत्या का मामला पुलिस ने दर्ज नहीं किया तो वह बुधवार को भी शव का संस्कार नहीं करेंेगे। मंगलवार को डीएसपी धर्मवीर ने कहा था कि मृतक के पिता ने पहले कोई भी ऐसी दर्खास्त थाने में लिखकर नहीं दी थी अब जो उन्होंने दी है उस पर पोस्टमार्टम और सीन आफ क्राईम की रिपोर्ट आने पर जो भी कानून मामला बनेगा दर्ज कर लेगें अगर इसमें कोई भी आरोपी होगा तो उसे किसी भी हालात में बक्शा नहीं जाएगा।

जिला परिषद के चेरयमैन राजेश कोना डीएसपी से बात करते ह