पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कालका से लोकल कैंडिडेट को ही मैदान में उतारे भाजपा\'

\"कालका से लोकल कैंडिडेट को ही मैदान में उतारे भाजपा\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानेता और जिला परिषद, पंचकूला के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भाऊ ने पार्टी से अपील की कि कालका विधानसभा क्षेत्र से किसी स्थानीय उम्मीदवार को ही मैदान में उतारा जाना चाहिए। बुधवार को एक बयान देते हुए भाऊ जी, जोकि रामगढ़ के शाही परिवार से संबंधित हैं और मई, 2007 तक अध्यक्ष रहे हैं, ने कहा कि एक क्षेत्रीय उम्मीदवार ही बेहतर परिणाम ला सकता है।

भाऊ जी खुद भी कई सालों से इसी एरिया में निवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ही मोरनी क्षेत्र में 64 जीप जाने योग्य सड़कों का निर्माण हुआ और प्रति किलोमीटर निर्माण खर्च भी 50 हजार रुपए रहा जबकि उनसे पहले 1.5 लाख रुपए प्रति किलोमीटर सड़क निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्माण लागत में कमी कर सरकार की अच्छी खासी बचत करवाई। इसके साथ ही उन्होंने एक ट्यूब वेल लगाने की लागत को भी 12 लाख से कम कर 3 लाख रुपए पर ला दिया था, जिससे सरकार को प्रति ट्यूबवेल 7 लाख से अधिक की बचत हुई है। भाऊ पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बयान में कहा है कि एक स्थानीय उम्मीदवार ही लोगों की समस्याओं को अच्छी तरह से समझता है और मतदाता भी एक ऐसे उम्मीदवार से अपने आप को जोड़ पाते हैं जो कि क्षेत्र से ही हो और आपकी समस्याओं को समझता हो।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 56 प्रतिशत मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और वे एक ऐसे उम्मीदवार को पसंद करेंगे जो कि स्थानीय क्षेत्र से ही हो। उन्होंने कहा कि 39 प्रतिशत मतदाता रायपुररानी क्षेत्र से हैं जो कि एक उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।