पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालका से चुनाव लड़ने का निर्णय जनता का:शर्मा

कालका से चुनाव लड़ने का निर्णय जनता का:शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबेसमय से कालका हलके की जनता की सेवा में लगा हुआ हूं। शुरू से ही जनहित के सामाजिक कार्याे से जुड़कर जनता में अपनी जगह बनाई है। कई साल पहले हरियाणा ग्रामीण उत्थान समिति के माध्यम से ही जनता के बीच समाज सेवा के लिए उतरा था, पता ही नहीं लगा कब जनता ने राजनीति में खड़ा कर दिया। यह बात बुधवार को किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जिलाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बैठक में कही।

शर्मा ने कहा कि उन्होंने राजनीति में आने के लिए कभी सोचा नहीं था। लेकिन जनता चाहे तो कुछ भी करवा सकती है, उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आज कालका हलका की जनता ने उन्हंे चुनाव के मैदान में खड़ा कर दिया है। जनता के निर्णय का ही स्वागत करते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी में भी टिकट के लिए दावेदारी जताई है। अगर टिकट नहीं मिलती तो भी वह हल्के की जनता के निर्णय को स्वीकार करते हुए लोगोंं के हको की लड़ाई के लिए चुनाव लड़ेंगे। शर्मा ने कहा कि कभी भी कोई प्रत्याशी या उम्मीदवार खुद चुनाव नहीं लड़ता बल्कि उसे जनता ही चुनाव लड़ाती है। उसके बाद जनता उसे जहंा भी चाहे बिठा सकती है अगर जनता सेवा का मौका देना चाहती है तो उसे जीताकर विधानसभा में भेज देती है।

अपने कार्यकर्ताओ से बैठक कर शर्मा ने आगे की रणनीति तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए और पूरे हल्के की जनता से सम्पर्क कर उनके मुद्दों पर भी चर्चा की।

शर्मा ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओ के मुताबिक ही पूरे हल्के में अलग अलग जगह पर रायपुररानी, मोरनी, कालका, पिंजौर, मढ़ावाला, हिमशिखा, सूरजपुर आदि जगहों पर जल्द ही दफ्तर खोलने की तैयारी की जाएगी। इसके अलावा पूरे हल्के में बूथों पर भी जल्द 10-10 लोगों की टीमे तैयार की जाएगी। पूर्व सरपंच वार्ड 6 पार्षद पति योगेन्द्र ठाकुर ने भी अपने सुझाव दिए। कालका हल्का एक पिछड़ा हुआ क्षेत्र है जो कि लम्बे समय से राजनीति के शिकार के चलते लोगों की उम्मीदो के मुताबिक विकास में पीछे रहा। शर्मा ने कहा कि उन्होंने हल्के का विधायक विपक्षी पार्टी से होने के बावजूद हल्के में करोड़ों की लागत से पुलों का निमार्ण करवाया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुदेश शर्मा।