पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीरेंद्र ने जनसंपर्क अभियान चलाया

वीरेंद्र ने जनसंपर्क अभियान चलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालकाविधानसभाके पूर्व भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र राणा ने बुधवार को खंड के दर्जनों गांवों में अपना जन-संपर्क अभियान चलाया। राणा ने कहा कि प्रदेश में आगामी सरकार निश्चित रूप से भाजपा की ही बनेगी। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है कांग्रेस पार्टी की नीतियों से लोगों का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 10 वर्ष के लंबे कार्यकाल में हलका कालका विकास से अछूता रहा। हलके में विकास की किरण नहीं पहुंची। हलके के आबादी बाहुल्य कस्बे रायपुररानी के लोगों की ओर से पिछले 10 वर्ष से रायपुररानी को उपमंडल का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई जाती रही, लेकिन परिणाम शून्य रहा। रायपुररानी में महिला कॉलेज खुलवाए जाने की मांग लगातार उठती रही, लेकिन कोई हल नहीं निकला। प्रदेश में आने वाला समय भाजपा का ही है।