कालका में पानी के टैंक में गिरने से मौत
कालका में पानी के टैंक में गिरने से मौत
कालका| शहरके साथ लगते हिमाचल प्रदेश के टिपरा क्षेत्र में सुबह पानी के टैंक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। परवाणू थाने के एडिश्नल एसएचओ फूल सिंह ने बताया कि टिपरा के पास रेलवे के पानी के टैंक बने हुए हैं। कुछ दिनों से टैंकों की सफाई का काम चल रहा है। सुबह करीब 9 बजे पिंजौर के किरतपुर निवासी सुखविन्दर का काम करते समय पांव फिसल गया, जिससे वह पानी के टैंक में गिर गया।