दुष्यंत चौटाला और भड़ाना आज शहर में
पंचकूला | हिसारसे इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवतार सिंह भड़ाना आज पंचकूला आएंगे। वे अग्रवाल भवन, सेक्टर-16 में सुबह 9.30 इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पंचकूला जिलाध्यक्ष शहरी मनोज अग्रवाल ने बताया कि ताऊ देवीलाल का जन्म शताब्दी समारोह 25 सितंबर को जींद में मनाया जा रहा है। इसमें इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला सहित आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल तथा नितीन कुमार सांसद अटावले आदि दिग्गज शामिल होंगे। इसी सिलसिले में सांसद दुष्यंत चौटाला पंचकूला कालका हलकों का दौरा कर रहे हैं।