- Hindi News
- 5.5 लाख वोटर करेंगे पंचकूला और कालका के विधायकों का चुनाव
5.5 लाख वोटर करेंगे पंचकूला और कालका के विधायकों का चुनाव
15अक्टूबर कोहोने वाले विधानसभा चुनाव में पंचकूला और कालका क्षेत्रों के करीब 5.5 लाख मतदाता विधायकों का चुनाव करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 30 जुलाई तक की मतदाता सूची के अनुसार जिले में 348969 मतदाता हैं, जिनमें 185837 पुरुष 163132 महिलाएं हैं।
उन्होंने बताया कि 01-कालका विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 155288 है, जिनमें 82913 पुरुष 71375 महिला मदताता हैं। इसी प्रकार 02-पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 193681 मतदाता हैं, जिनमें 102924 पुरुष 90757 महिलाएं हैं।
जिला प्रशासन द्वारा जिले में \\\"स्वीप\\\' के तहत लोगों को वोट बनवाने मतदान दिवस को अपने मत का प्रयोग करने की दिशा में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मतदाताओं की संख्या में इजाफा हो और मतदान के दिन शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि जिले के 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के जिन लोगों ने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है, उन्हें स्वीप कार्यक्रम के तहत वोट बनवाने के साथ-साथ उन्हें मतदान करने के प्रति जागरूक किया जाए। इससे मतदाताओं की संख्या बढ़ेगी।
380मतदान केंद्रों पर दे सकेंगे वोट: िजलाप्रशासन द्वारा दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 380 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 185 कालका विधानसभा क्षेत्र में 195 मतदान केंद्र हैं। स्थापित मतदान केंद्रों में 77 अति संवेदनशीन 26 संवेदनशील मतदान केंद्रों का चयन किया गया है, जिनमें कालका विधानसभा क्षेत्र में 27 अति संवेदनशील 14 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इसी प्रकार पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 50 अति संवेदनशील 12 संवदेनशील मतदान केंद्र हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 35 मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए 18 पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान के दिन मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए 1692 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए 860 और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के लिए 792 अधिकारी तैनात होंगे।
एसएस फुलिया