छत का छज्जा टूटने से महिला गिरकर घायल
छत का छज्जा टूटने से महिला गिरकर घायल
कालका| यहांआजाद काॅलोनी में शाम करीब 6 बजे एक महिला छत से अचानक नीचे गिर गई, जिससे महिला को चोंटे आई हैं। जानकारी के अनुसार मंजूला नामक महिला शाम करीब 6 बजे छत पर कुछ साफ-सफाई का काम कर रही थी। इस दौरान छत पर बने छज्जे का एक हिस्सा टूट गया और महिला भी छत के नीचे गिर गई। महिला को पंचकूला सैक्टर 6 के सरकारी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।