पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचकूला, कालका की कांग्रेस राज में अनदेखी हुई: नरेश

पंचकूला, कालका की कांग्रेस राज में अनदेखी हुई: नरेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानेतानरेश भाऊ ने कहा है कि हलका पंचकूला कालका की कांग्रेस राज में अनदेखी हुई है। पंचकूला कालका में समस्याओं का बोलबाला है। नरेश भाऊ शनिवार को अपने रायपुररानी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हलका पंचकूला हलका कालका के ग्रामीण पूरी गर्मियों के दौरान मक्खियों की समस्या झेलते हैं। समस्या के फलस्वरूप ग्रामीण नारकीय जीवन व्यतीत करते हैं, लेकिन कांग्रेस राज में मक्खियों की समस्या के हल को कोई तवज्जो नहीं दी गई है। जिला पंचकूला के अधिकांश गांवों के लिंक रोड्स जर्जर हो चुके हैं। कई गांवों में पेयजल समस्या है। ग्रामीण रूटों पर बसों का अभाव है। युवा रोजगार हेतु भटक रहे हैं, लेकिन सरकार को इनकी चिंता ही नहीं है।