पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन बैंक अकाउंट में चाहिए, तो 15 तक खुलवाएं खाता

पेंशन बैंक अकाउंट में चाहिए, तो 15 तक खुलवाएं खाता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरवरीकी पेंशन जो लोग अपने बैंक या डाकखाने के अकाउंट के जरिये हासिल करना चाहते हैं, उन्हें 15 फरवरी तक अपना पेंशन अकाउंट खुलवाना होगा। ये आदेश जिला प्रशासन ने दिए हैं। डीसी विवेक अत्रेय ने बताया कि सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण अब सरकार के आदेश अनुसार कैश के बजाय डाकघर या बैंक के खाते में किया जाएगा। इसके लिए सभी लाभपात्रों के खाते बैंक/डाकघर में खोले जा रहे हैं। डीसी ने बताया कि पंचकूला जोन में 7251 लाभपात्र हैं, जिसमें 4500 लाभपात्रों के खाते डाकघरों में खोले जा चुके हैं। कालका जोन पिंजौर जोन के लाभपात्रों के खाते बैंकों में खोले जा रहे हैं। कालका जोन में 2444 लाभपात्रों में से 1000 की पिंजौर जोन में 3915 लाभपात्रों में से 1000 लाभपात्रों के बैंकों में माध्यम से खाते खोले जा चुके हैं। खंड एरिया के जिन गांवों में बैंक की शाखाएं हैं, उन्हीं गांवों के लाभपात्रों के खाते खोले जा रहे हैं। इन गांवों में 4963 लाभपात्रों में से 4107 के खाते खोले जा चुके हैं और बैंक खाते खोलने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि शत-प्रतिशत लाभपात्रों के खाते 15 फरवरी तक खोले जा सके। उन्होंने सभी लाभपात्रों से अपील की कि 15 फरवरी तक अपने बैंक खाते खुलवा लें।