- Hindi News
- डीसी ने चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
डीसी ने चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित की बैठक
डीसीडॉ.एसएस फुलिया ने सभी राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को चुनाव आदर्श आचार-संहिता का ईमानदारी और सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। डीसी ने मीटिंग में चुनाव आचार-संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला के कालका एवं पंचकूला विधासभा क्षेत्रों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगना चुनाव प्रचार के लिए किसी धार्मिक स्थान का प्रयोग करना भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। रैली, जनसभा, रोड शो जुलूस इत्यादि के आयोजन के लिए जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी और इसकी सूचना पुलिस को देनी होगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए होर्डिंग, पोस्टर और झंडे जिला प्रशासन द्वारा ही निर्धारित स्थान पर ही लगाए जा सकते हंै और बिना अनुमति के किसी भी सरकारी सम्पत्ति पर यह सामग्री चस्पा या लगाने पर सम्बन्धित उम्मीदवार और पार्टी के संबंधित डिफेसमेंट आॅफ प्रॅापर्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
डाॅ. फुलिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनावों के दौरान चुनाव आचार संहिता का पालन करना सुनिश्चित करें और हर गतिविधि की विडियोग्राफी भी करवाए। पंचकूला एवं कालका में प्रशासन द्वारा सिंगल विंडो की व्यवस्था की हुई है ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अनुमति लेने में राजनैतिक प्रतिनिधियों को असुविधा हो। लोगों को 15 अक्तूबर को मतदान करने की दिशा में जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत शपथ हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया। शपथ हस्ताक्षर अभियान को शुभारम्भ करते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतन्त्र में निष्ठा रखते हुए प्रण करते हंै कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों की गरिमा को बनाए रखेगें। इस मौके पर एडीसी एसपी अरोड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने भी शपथ हस्ताक्षर किए।
विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतन्त्र एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के दृष्टिगत सेक्रेट्रीएट में पंजाब, हिमाचल चंडीगढ़ के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। ताकि 15 अक्तूबर को चुनाव एवं 19 अक्तूबर को मतगणना का कार्य सम्पन्न करवाया जा सके। पंचकूला की सीमाओं पर बरवाला, डेरा बरसी रोड़, रामगढ़ सड़क, पंचकूला जिरकपुर बॉडर, पीरमुछला, पंजाब बॉडर, बलटाना सै