- Hindi News
- हजकां पदाधिकारियों में टिकट को लेकर उठ गए बगावती सुर
हजकां पदाधिकारियों में टिकट को लेकर उठ गए बगावती सुर
विधानसभाचुनावमें कालका हलका की टिकटों को लेकर पार्टियों में बगावती सुर ज्यादा उठने लगे हैं। गत विधानसभा चुनाव में केवल कांग्रेस की टिकट को लेकर ही सबसे ज्यादा बगावती तेवर नेताओं ने दिखाए थे, लेकिन इस बार तो भाजपा और कांग्रेस में तो थे ही अब हजकां में भी टिकट को लेकर सोमवार को हलका के पदाधिकारियों ने बगावती सुर दिखाने शुरू कर दिए।
कालका हलका से टिकट गठबंधन की जनचेतना पार्टी को देने की खबर उठने से हजकां के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त हो गया। खबर के उठने पर हजकां के कालका हलके से सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रमोहन के निवास पर पहुंच गए जिसमें हजकां युवा जिला प्रधान बहादुर राणा, सन्नी वर्मा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, पूर्व सरपंच राम स्वरूप, हल्का प्रधान बालकिशन शर्मा आदि ने चन्द्रमोहन से मिले और कहा कि कालका हलके से केवल हजकां की ही टिकट पर चुनाव लड़ा जाए जिसमें प्रत्याशी के रूप में सबसे पहले चौधरी भजनलाल परिवार का सदस्य आए।
इसके बाद हजकां का हलके से पदाधिकारी आए जिसमें बलवान सिंह ठाकुर उनकी सबसे पहली पंसद है। अगर पार्टी कालका से जनचेतना पार्टी से प्रत्याशी बनाकर भेजेगी तो सभी पदाधिकारी चुनाव में घर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब से हल्के के पदाधिकारी कार्यकर्ता हजकां के साथ जुड़े हैं उन्हंे अपनी पाट्री हजकां के निशान ट्रैक्टर पर वोट डालने का मौका ही नहीं मिला। इससे पहले भाजपा हजकां गठबंधन में उन्होंने लोकसभा चुनाव में कमल पर वोट डालकर र|लाल कटारिया को जीताकर भेजा इस बार विधानसभा चुनाव में अगर गठबंधन को कालका से टिकट दी गई तो वह सिलेंडर पर वोट नहीं डालेगें। इससे पहले लोगों से उन्होंने कमल पर वोट डलवाए अब सिलेंडर पर वोट नहीं डलवाएंगे।
इस बगावती सुर के बारे में हजकां नेता बलवान सिंह ठाकुर से बात करने पर उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में हजकां पार्टी बनी है वह इसके साथ लगे हुए हैं।