पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति शर्मा को कालका से टिकट

विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति शर्मा को कालका से टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालकामेंइस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीन महिलाएं अलग-अलग पार्टियों से आमने-सामने हैं। हजकां जनचेतना गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की प|ी शक्ति शर्मा पर पार्टी ने विश्वास जताया है।

उन्हें कालका से टिकट दी गई है। अब शक्ति शर्मा यहां से अपनी किस्मत आजमाएंगी। इससे पहले भाजपा से लतिका शर्मा चुनाव मैदान में हैं। कालका एरिया में दो महिलाओं के चुनाव मैदान में होने के बाद इस बार मुकाबला काफी रोमांचक रहेगा। पहली बार बड़ी पार्टियों ने महिलाओं पर विश्वास जताया है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस बार कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए महिला उम्मीदवार पर दाव खेला है। कालका से कांग्रेस ने मनवीर कौर गिल पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने लतिका शर्मा के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए दिग्गज नेताओं को प्रचार में उतार दिया है।

शक्ति शर्मा मनवीर गिल लतिका शर्मा

इधर, पंचकूला से कुलभूषण गोयल और डीके बंसल ने भरा नॉमिनेशन

पंचकूला| 15अक्टूबर को होने वाले िवधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के डीके बंसल और इनेलो के कुलभूषण गोयल ने अपने नामांकन दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर डाॅ. एसएस फुलिया ने बताया कि कुलभूषण गोयल ने अपनी प|ी अंजू गोयल को कवरिंग कैंडिडेट बनाया है। इसके अलावा हेम सिंह हरेन्द्र सिंह सैनी ने भी आजाद प्रत्याशी के रूप में अपने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। -विस्तृतपेज 2 पर

कालका में पहली बार एक साथ तीन महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। एरिया के लोगों का मानना है कि इस बार लगता है कि यह सीट महिला के लिए रिजर्व हो गई है। यह पहला मौका है जब हर बड़ी पार्टी महिला पर भरोसा जता रही है। सबसे पहले भाजपा ने लतिका शर्मा को टिकट दी। इसके बाद कांग्रेस ने मनवीर कौर गिल को टिकट दे दिया। वहीं, नामांकन भरने से एक दिन पहले हजकां जन चेतना पार्टी ने शक्ति शर्मा को मैदान में उतार दिया है। तीन महिलाओं के चुनाव मैदान में उतरने के बाद अब इस सीट पर सबकी निगाहें रहेंगी। देखते हैं कौन बाजी मारता है।

पहली बार तीन महिलाएं चुनाव मैदान में